राष्ट्रपति भवन में ऐतिहासिक पल, सी.पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली :

12 सितंबर 2025 को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित भव्य समारोह में देश ने एक ऐतिहासिक पल का साक्षात्कार किया, इस गरिमामय अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने श्री सी. पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई, पूरा माहौल परंपरा, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक गरिमा से सराबोर था।

राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई

श्री राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेकर औपचारिक रूप से अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली, यह क्षण भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और संविधान के प्रति गहरी आस्था को एक बार फिर उजागर करता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी इस ऐतिहासिक समारोह में मौजूद रहे। उन्होंने श्री राधाकृष्णन को जनता की सेवा और राष्ट्रहित में समर्पित एक सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति को‌ बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा:
“श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहना मेरे लिए गर्व का विषय रहा। एक समर्पित लोक सेवक के रूप में उन्होंने राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। जनता की सेवा के लिए उनकी प्रतिबद्धता अद्वितीय है। मैं उनके सफल और प्रेरणादायी उपराष्ट्रपति कार्यकाल की कामना करता हूं।”

कुछ तस्वीरें :

  • Related Posts

    केंद्र सरकार लोकसभा सीटों में वृद्धि और महिला आरक्षण बढ़ाने की तैयारी में:
    • March 24, 2026

    केंद्र सरकार लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और महिला आरक्षण को बढ़ाने के लिए एक बिल ला सकती है। सूत्रों के अनुसार, सरकार लोकसभा की वर्तमान 543 सीटों को बढ़ाकर…

    Continue reading
    USA vs PAK टकराव में भारत पर परमाणु हमले की धमकी:
    • March 22, 2026

    पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने भारत को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा, अगर अमेरिका पाकिस्तान पर कभी हमला करता है, तो चूंकि अमेरिका-इज़रायल जैसे देश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ विश्वविद्यालय में एडमिशन घोटाले का आरोप, छात्रों का जोरदार प्रदर्शन:
    देशभर में पेट्रोल-डीज़ल की कोई कमी नहीं, HPCL ने अफवाहों से बचने की दी सलाह:
    IPL से पहले बड़ा खेल! 1660 करोड़ में बिकी RCB:
    केंद्र सरकार लोकसभा सीटों में वृद्धि और महिला आरक्षण बढ़ाने की तैयारी में:
    ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में शहीदों को श्रद्धांजलि, लोहिया जयंती पर गूंजा परिसर: