महराजगंज – संदिग्ध हालात में युवक की मौत, मासूमों से छिन गया पिता का साया :

धानी (महराजगंज): बृजमनगंज थाना क्षेत्र की धानी चौकी अंतर्गत ग्राम सभा कानापार में सोमवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, गांव निवासी सतीश अग्रहरि (35 वर्ष) पुत्र सीताराम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला, अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया।

मृतक की तस्वीर

सतीश अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं, पहले ही माता-पिता का निधन हो चुका था और अब इन मासूम बच्चों से पिता का सहारा भी छिन गया। बच्चों की मासूम सिसकियां और करुण पुकार सुनकर गांव का हर व्यक्ति व्यथित हो उठा।

ग्रामीणों के अनुसार, सतीश मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे, रोजमर्रा की जद्दोजहद के बीच अचानक उनका इस तरह से चले जाना गांव के हर दिल को झकझोर गया।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित और बेहद व्यथित हैं।

  • Related Posts

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    • June 22, 2026

    यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों…

    Continue reading
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: