महराजगंज – संदिग्ध हालात में युवक की मौत, मासूमों से छिन गया पिता का साया :

धानी (महराजगंज): बृजमनगंज थाना क्षेत्र की धानी चौकी अंतर्गत ग्राम सभा कानापार में सोमवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, गांव निवासी सतीश अग्रहरि (35 वर्ष) पुत्र सीताराम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला, अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया।

मृतक की तस्वीर

सतीश अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं, पहले ही माता-पिता का निधन हो चुका था और अब इन मासूम बच्चों से पिता का सहारा भी छिन गया। बच्चों की मासूम सिसकियां और करुण पुकार सुनकर गांव का हर व्यक्ति व्यथित हो उठा।

ग्रामीणों के अनुसार, सतीश मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे, रोजमर्रा की जद्दोजहद के बीच अचानक उनका इस तरह से चले जाना गांव के हर दिल को झकझोर गया।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित और बेहद व्यथित हैं।

  • Related Posts

    महराजगंज में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 27 पुलिसकर्मियों का तबादला, कोल्हुई और बृजमनगंज थाने से हुए स्थानांतरण:
    • October 23, 2026

    महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जनपदीय पुलिसकर्मियों के प्रशासनिक हित और कार्य में सुधार के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार, कुल 27 पुलिसकर्मियों…

    Continue reading
    साइकिल छोड़ पतंग उड़ाने की तैयारी, आजम खान पर राजभर के बयान से यूपी में सियासी हलचल:
    • October 23, 2026

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रामपुर जेल में पार्टी के वरिष्ठ नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *