लाखों शिक्षकों को राहत की उम्मीद, TET से छूट दिलाने की तैयारी में योगी सरकार :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा कदम उठाते हुए बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि सेवारत शिक्षकों के लिए TET (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) की अनिवार्यता पर आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ रिवीजन याचिका दाखिल की जाए।

सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के मुताबिक अब शिक्षण कार्य के लिए TET अनिवार्य कर दिया गया है, ऐसे में पहले से नौकरी कर रहे हजारों शिक्षकों पर संकट खड़ा हो सकता है, सरकार का तर्क है कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों ने अपनी मेहनत, अनुभव और ट्रेनिंग से अपनी योग्यता साबित की है। इसलिए नए अभ्यर्थियों के लिए TET को अनिवार्य रखना तो सही है, लेकिन पहले से कार्यरत शिक्षकों पर इसे थोपना उचित नहीं है।

यूपी सरकार का मानना है कि अगर कोर्ट ने उनकी दलील स्वीकार की, तो वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों को TET से छूट मिल सकती है, इससे प्रदेश के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

  • Related Posts

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading
    बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह:
    • October 18, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *