उत्तर प्रदेश के वाहन मालिकों के लिए बड़ी राहत!
योगी सरकार ने दिवाली से पहले दिया खास तोहफ़ा, यूपी परिवहन विभाग ने 5 साल पुराने ट्रैफिक चालानों को माफ करने का बड़ा फैसला लिया है, अब 2017 से 2021 तक के सभी गैर-कर ई-चालान पूरी तरह समाप्त कर दिए गए हैं।
इस फैसले से प्रदेश के लाखों वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें इन चालानों का भुगतान करने की कोई ज़रूरत नहीं है।





