महराजगंज – मदरहना मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीणों और राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें :

महराजगंज जनपद के विकासखंड बृजमनगंज अंतर्गत ग्राम सभा गुजरौलिया टोला मदरहना में जलजमाव की समस्या ने ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है, विशेषकर मदरहना यादव टोला और मदरहना मौर्या टोला के लोग आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, स्थानीय लोगों में इसको लेकर गहरा आक्रोश है।

प्रधान प्रत्याशी सचिन यादव ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे ग्रामीणों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें अमरजीत यादव, बृजेश यादव, हीरा यादव, जवाहर यादव, लखन यादव, दयाराम, दयाशंकर, रामधन, अजय, रामकेवल, बसंत, शिवप्रकाश, राजेश्वर, सुधीर, मोती यादव, आकाश यादव, गोरख यादव, सतीश यादव, मनीष यादव, शेषमन यादव, संतराम यादव सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

Reported by : Ajay Tripathi, Reporter – Brijmanganj (Up Live Express)

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धार्थनगर में नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
    छात्र की मौत से भड़का गुस्सा, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, SP ने लिया सख्त फैसला:
    चावल से एथनॉल बनाना पानी पर भारी, प्रति लीटर 10,790 लीटर खपत का खुलासा:
    सपा पर CM योगी आदित्यनाथ का तंज—ऐसा रंग बदला कि गिरगिट भी शरमा जाए:
    भारतीय मुद्रा में बड़ी गिरावट: पहली बार ₹95 के पार निकला डॉलर, अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया: