नेपाल से आया पानी बना आफत, महराजगंज में घोंघी नदी का प्रचंड बहाव :

बृजमनगंज (महराजगंज)
नेपाल से आई मूसलाधार बारिश का पानी घोंघी नदी के रास्ते बृजमनगंज ब्लाक के कई गांवों में तबाही मचा रहा है, पृथ्वी पालगढ़, हाता बेला हरैया, सौरहां ग्रामसभा का दौलतपुर, गंगाजोत और शिवपुर गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

शिवपुर के पास मुख्य मार्ग पर भीषण कटान जारी है, जो किसी भी वक्त सड़क को पूरी तरह काटकर दर्जनों गांवों का संपर्क तोड़ सकता है, कई गांव पहले से ही जलमग्न होकर बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं, ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल है—लोगों को डर है कि अगर बांध और सड़क टूटे तो अनेकों गांवों के साथ-साथ हजारों बीघा फसलें भी बर्बाद हो जाएंगी।

कटान

सबसे बड़ी विडंबना यह है कि हालात गंभीर होने के बावजूद अब तक कोई जनप्रतिनिधि या जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते सड़क पर मिट्टी डालकर उसे ऊंचा कर दिया गया होता, तो कटान रोकी जा सकती थी और आवागमन भी बाधित न होता।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए प्रशासन से तत्काल मदद और सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर, जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदारों की चुप्पी ने ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ा दिया है।



  • Related Posts

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    • August 24, 2026

    Breaking News: केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास आठवले ने रविवार को आरक्षण का विरोध करने या इसे खत्म करने की मांग करने वालों के…

    Continue reading
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    • August 23, 2026

    लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार (23 अगस्त) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। संजय सिंह सपा मुख्यालय पहुंचे,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: