पीएम मोदी ने गुरुवार को नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से फोन पर बातचीत की। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर साझा की।
मोदी ने लिखा- नेपाल की अंतरिम सरकार की पीएम सुशीला कार्की से मेरी बातचीत बेहद गर्मजोशी से हुई। हाल ही में हुई दुखद घटनाओं में जिनकी जान गई, उनके प्रति मैंने गहरी संवेदना व्यक्त की।






