भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बीजेपी के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ शुक्रवार को अपनी नई फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान 2’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे, उन्होंने कहा कि यह फिल्म बेहद मनोरंजक है और पूरे परिवार के साथ देखी जा सकती है, निरहुआ ने इसे भोजपुरी सिनेमा के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊँचाईयों तक ले जाएगी।
इस मौके पर राजनीति पर भी बात करते हुए निरहुआ ने राहुल गांधी के जेन-जेड वाले पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और कहा,
“भोजपुरी में एक कहावत है – ‘गिद्ध के मनौला से गाय ना मरेला’, यानी किसी राक्षस के मनाने से गाय नहीं मरती, किसी के चाहने से कुछ नहीं होता।”





