बाढ़ का खतरा मंडराया-डीएम ने बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, तटबंधों पर अलर्ट :

महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को बृजमनगंज क्षेत्र और त्रिमुहानी स्थित रोहिन नदी का स्थलीय निरीक्षण किया, उन्होंने मौके पर पहुंचकर बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति का गहन जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सोहरवा और राजपुर-दौलतपुर क्षेत्रों का भी दौरा किया, एसडीएम फरेंदा से मिली जानकारी के मुताबिक भारी बारिश से कुछ इलाकों में पानी भर गया है, हालांकि हालात फिलहाल नियंत्रण में बताए गए।

जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन और सिंचाई विभाग को तटबंधों की चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए, उन्होंने साफ कहा कि बाढ़ की तैयारियां हर हाल में अद्यतन रहनी चाहिए, किसानों को समय पर राहत दिलाने के लिए फसल सर्वे जल्द पूरा करने और बाढ़ चौकियों व राहत शिविरों की व्यवस्थाओं की तुरंत समीक्षा करने का आदेश भी दिया।

सिंचाई विभाग के मुताबिक, जिले में राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जबकि अन्य नदियों का जलस्तर फिलहाल स्थिर है, डीएम ने तटबंधों के कटान प्रभावित स्थलों की मरम्मत तत्काल कराने का निर्देश दिया, साथ ही जनता से अपील की कि वे नदियों, नहरों और बड़े जलाशयों से दूरी बनाए रखें।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेन्द्र गौतम समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।



  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    • September 14, 2026

    लखनऊ | उत्तर प्रदेश में देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों में तीन…

    Continue reading
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज)। इलाके के बेलसंड स्थित राप्ती नदी में रविवार को एक व्यक्ति का शव पानी में उतराता हुआ मिला। शव मिलने की खबर से आसपास के इलाके में सनसनी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम: