यूको बैंक (UCO Bank) का एक इंटरनल ईमेल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, इस ईमेल में बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी पर कर्मचारियों के साथ अमानवीय और कठोर व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं।
कर्मचारी ने ईमेल में बताया कि एक शाखा प्रबंधक की मां के निधन के समय, अधिकारी ने कथित तौर पर कहा:
सबकी मां मरती है इसमें नाटक करने जैसा क्या है? प्रैक्टिकल बनो और तुरंत काम पर लौटो, नहीं तो मैं Leave Without Pay लगा दूंगा।
इस ईमेल का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़क गया, कई यूजर्स ने इसे अनुशासन के नाम पर किए जा रहे क्रूर व्यवहार के रूप में देखा और आलोचना की।





