गांधी जयंती से फरेन्दा में खादी वस्त्रों पर 25% तक की छूट का लाभ उठाएं:

महराजगंज, फरेन्दा। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से खादी वस्त्रों पर 25% तक की विशेष छूट की घोषणा की गई है, यह छूट फरेन्दा सेटल स्टोर सहित कई स्थानों पर उपलब्ध होगी, जिससे अधिक से अधिक लोग खादी और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

यह पहल खादी वस्त्रों के प्रसार, बुनकरों और खादी उत्पादकों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से की गई है। सूती, रेशमी, ऊनी कपड़ों से लेकर रेडीमेड वस्त्रों तक पर यह छूट लागू होगी।
क्षेत्रीय प्रबन्धक विशेसर तिवारी, रामसूरत, विजय शंकर, सन्तराम और अनूप तिवारी ने लोगों से स्वदेशी वस्त्र अपनाने की अपील की।

यह ऑफर 2 अक्टूबर से शुरू होकर 31 मार्च तक (कुछ स्थानों पर 30 अक्टूबर तक) जारी रहेगा, सरकार को उम्मीद है कि इस दौरान त्योहारों में खादी की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

इस कदम से न केवल खादी प्रेमियों को लाभ मिलेगा बल्कि ग्रामीण कारीगरों और ग्रामोद्योग से जुड़े बुनकरों की आय में भी बढ़ोतरी होगी, फरेन्दा सेटल स्टोर पर उपलब्ध यह छूट खादी वस्त्रों को और अधिक किफायती बनाएगी तथा स्वदेशी अपनाने की भावना को और मजबूत करेगी।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने पत्रकारों के साथ मनाई होली, सौहार्द का संदेश:
    सिद्धार्थनगर में होली के दिन मातम, तालाब में डूबने से दो युवकों की जान गई:
    न्यूजीलैंड ने फाइनल में एंट्री, सेमीफाइनल में शानदार जीत:
    एक दिन में ₹8 लाख करोड़ साफ, बाजार में मचा कोहराम:
    रंगों, उमंग और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया होली का महापर्व: