मिशन शक्ति 5.0 फरेंदा- महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया :

महाराजगंज के फरेंदा स्थित ग्राम सभा भगवत नगर परसिया में मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक विशेष चौपाल आयोजित की गई, इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

चौपाल में महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच, बैड टच और साइबर अपराधों जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया, इसके साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 181, 102, 108, 1098 और 1930 के महत्व और उपयोग के बारे में बताया गया।

सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार ने महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह और महिला समृद्धि योजना के बारे में भी विशेष जानकारी साझा की।

इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकार और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अंजलि राय, उपनिरीक्षक दुर्गेश वैश्य, महिला कांस्टेबल पूजा तिवारी, कांस्टेबल मनीष गौतम, हेड कांस्टेबल हरिकेश नाथ यादव और ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: