भारत-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, शराब तस्करी पर कसी लगाम :

महराजगंज के निचलौल इलाके में पुलिस ने गुरुवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही नेपाली शराब की बड़ी खेप पकड़ ली, इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया और 120 शीशी नेपाली शराब ‘किसमिस शौंफ़’ बरामद की।

सूचना मिली थी कि एक युवक नेपाल से अवैध रूप से शराब लेकर भारत में घुसने वाला है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए सीमा पिलर संख्या 500 के पास, लाइन टोला बहुआर के निकट छापेमारी की। छापेमारी में तस्कर आशीष यादव (26 वर्ष), पुत्र मुन्नी लाल, निवासी लाइन टोला बहुआर, थाना निचलौल को गिरफ्तार किया गया।

बरामद शराब को मौके पर सील कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करी पर लगातार सख्त निगरानी रखी जा रही है और इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक…

    Continue reading
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    • April 28, 2026

    24 अप्रैल 2026 को राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) से अपना 15 साल पुराना नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। उनके साथ 6 अन्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प: