महाराजगंज में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी लापरवाही, सिर्फ दो दुकानों की जांच; नेपाल से आने वाले दूध की अनदेखी :

महाराजगंज के नौतनवा में त्योहारों के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। जिले की टीम ने तहसील क्षेत्र में केवल दो मिठाई की दुकानों की जांच की और तुरंत वापस लौट गई, जबकि बाजार में सैकड़ों दुकानें बिना किसी निगरानी के मिठाइयां बेच रही हैं।

जिले में प्रतिदिन नेपाल से बड़ी मात्रा में दूध आता है, जिसका उपयोग मिठाइयों के निर्माण में किया जाता है, लेकिन विभाग द्वारा न तो इस दूध की गुणवत्ता की जांच की जाती है और न ही इसकी आपूर्ति पर कोई नियंत्रण है, इसका फायदा मिलावटखोर उठा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों के समय विभाग केवल औपचारिकता पूरी करता है। अधिकारियों पर आरोप है कि वे केवल कुछ चुनिंदा दुकानों से नमूने लेकर दिखावटी कार्रवाई करते हैं। इस लापरवाही के कारण खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हो रहा है और आम जनता के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है।

जांच के दौरान, जिला मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है और मिलावट की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद और तहसीलदार कर्ण सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।



  • Related Posts

    सपा पर CM योगी आदित्यनाथ का तंज—ऐसा रंग बदला कि गिरगिट भी शरमा जाए:
    • April 30, 2026

    सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर तीखा वार! UP विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण के मुद्दे पर CM योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा—सपा…

    Continue reading
    भारतीय मुद्रा में बड़ी गिरावट: पहली बार ₹95 के पार निकला डॉलर, अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया:
    • April 30, 2026

    मुंबई/नई दिल्ली: भारतीय मुद्रा (INR) के लिए आज का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को शुरुआती कारोबार में ही रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा पर CM योगी आदित्यनाथ का तंज—ऐसा रंग बदला कि गिरगिट भी शरमा जाए:
    भारतीय मुद्रा में बड़ी गिरावट: पहली बार ₹95 के पार निकला डॉलर, अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया:
    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट: