बृजमनगंज क्षेत्र में सड़क हादसा, ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल — साथियों ने दिखाया बेरुखापन :

महराजगंज। थाना बृजमनगंज क्षेत्र के मिश्रवलिया चौराहा पर मंगलवार रात 8 बजे के करीब हुए एक सड़क हादसे में बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो लोगों को हल्की चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, रास्ते में उनकी बाइक साइड से एक ई-रिक्शा से टकरा गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े, हादसे में कौलपुर निवासी एक युवक को गंभीर चोटें आईं।

घायल युवक

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस (108) को फोन किया और घायल को अस्पताल भेजा। वहीं, हैरान करने वाली बात यह रही कि घायल युवक के साथ बैठे दोनों साथी, जिन्हें केवल मामूली चोटें आई थीं, न तो एम्बुलेंस को फोन करने आगे आए और न ही घायल के साथ अस्पताल जाने को तैयार हुए।

घायल को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया

स्थानीय लोगों ने जब उनसे मदद करने को कहा तो उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि “अगर घायल को कुछ हो गया तो हम फंस जाएंगे।” इसके बाद मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए घायल के साथ एम्बुलेंस में बैठकर उसे अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल घायल युवक को उचित इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल युवक को समय रहते मदद मिल गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है, लेकिन घायल के अपने साथी ही जब मदद करने से पीछे हट जाएं, तो यह समाज के लिए चिंता की बात है।





  • Related Posts

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    • August 24, 2026

    Breaking News: केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास आठवले ने रविवार को आरक्षण का विरोध करने या इसे खत्म करने की मांग करने वालों के…

    Continue reading
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    • August 23, 2026

    लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार (23 अगस्त) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। संजय सिंह सपा मुख्यालय पहुंचे,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण: