बृजमनगंज में दर्दनाक घटना, नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटकता मिला :

थाना बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा मटिहनवा टोला ओरियापुर में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता ने घर में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, मृतका की पहचान रीत, पत्नी आकाश यादव के रूप में हुई है, जिसका विवाह इस वर्ष 5 मई 2025 को हुआ था।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को यह सूचना डायल 112 के माध्यम से मिली। मौके पर पहुंचकर थानाध्यक्ष ने फील्ड यूनिट को बुलाया और स्थिति का निरीक्षण किया। मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

घटनास्थल पर मजिस्ट्रेट को बुलाकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है और मृतका के परिवारजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

यह घटना क्षेत्र में गहरे शोक का कारण बन गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    सपा पर CM योगी आदित्यनाथ का तंज—ऐसा रंग बदला कि गिरगिट भी शरमा जाए:
    • April 30, 2026

    सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर तीखा वार! UP विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण के मुद्दे पर CM योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा—सपा…

    Continue reading
    भारतीय मुद्रा में बड़ी गिरावट: पहली बार ₹95 के पार निकला डॉलर, अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया:
    • April 30, 2026

    मुंबई/नई दिल्ली: भारतीय मुद्रा (INR) के लिए आज का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 को शुरुआती कारोबार में ही रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा पर CM योगी आदित्यनाथ का तंज—ऐसा रंग बदला कि गिरगिट भी शरमा जाए:
    भारतीय मुद्रा में बड़ी गिरावट: पहली बार ₹95 के पार निकला डॉलर, अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया:
    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट: