बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारतीय क्रिकेटरों और बॉलीवुड सितारों की जीवनशैली पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा—
“एक क्रिकेटर और बॉलीवुड का एक्टर भारत में करोड़ों कमाकर लंदन में घर बनाता है, जबकि मैं कथा से कमाकर गरीबों के लिए अस्पताल बनाता हूं, फिर भी मुझे धोखेबाज कहा जाता है और उन्हें हीरो!”
यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग उनकी बात पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।






