महराजगंज पुलिस ने मनाया ‘वंदे मातरम्’ का 150वां वर्ष, एसपी सोमेंद्र मीना बोले– यह गीत हर भारतीय की पहचान है :

महराजगंज। भारत का राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महराजगंज पुलिस कार्यालय में शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को एक सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री सोमेंद्र मीना, अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्री सिद्धार्थ, सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, कार्यक्रम के दौरान सभी ने राष्ट्रगीत का सामूहिक रूप से गायन किया और इसके 150 वर्ष पूर्ण होने पर एक-दूसरे को बधाई दी।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है, यह गीत भारतवासियों के हृदयों में एकता, उत्साह और देशभक्ति का संचार करता आया है।

गौरतलब है कि ‘वंदे मातरम्’ की रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने वर्ष 1875 में की थी, इस गीत ने देश को एकता के सूत्र में बांधने और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रीय भावना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ भारत की आत्मनिर्भरता, एकता और श्रेष्ठता के संकल्प को पुनः दृढ़ करने का अवसर है, यह गीत आज भी देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

  • Related Posts

    गौरव सिंह सोगरवाल बने महराजगंज के नए जिलाधिकारी, पदभार ग्रहण कर दिए निर्देश:
    • May 6, 2026

    महराजगंज जनपद में आज नवागत जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक गतिविधियों में सक्रियता देखने को मिली।…

    Continue reading
    महाराजगंज में श्रमिक दिवस पर जागरूकता शिविर, श्रमिकों को मिले अधिकारों और योजनाओं की जानकारी:
    • May 5, 2026

    महाराजगंज में मंगलवार को श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल:
    गौरव सिंह सोगरवाल बने महराजगंज के नए जिलाधिकारी, पदभार ग्रहण कर दिए निर्देश:
    IPL 2026 विवाद, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की भागीदारी को बताया ‘बाल श्रम’, राजस्थान रॉयल्स पर FIR की लटकी तलवार:
    महाराजगंज में श्रमिक दिवस पर जागरूकता शिविर, श्रमिकों को मिले अधिकारों और योजनाओं की जानकारी:
    IPL 2026 में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर लगेगा ब्रेक, BCCI सख्त मूड में: