केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज में मतदान पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया :

महराजगंज: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को महराजगंज में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण किया, वे नगर के वार्ड संख्या 15 चिउरहाँ स्थित बूथ संख्या 179 पर पहुंचे और अभियान की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री चौधरी ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृतक मतदाताओं के नाम विलोपन, पते में बदलाव तथा अन्य सुधार संबंधी फ़ॉर्मों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित होना अत्यंत आवश्यक है।

मंत्री ने मौके पर उपस्थित युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के आवश्यक फ़ॉर्म भरवाए तथा 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि परिवार के सभी योग्य सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल कराएं और किसी भी त्रुटि पर तुरंत सुधार कराएं।

उन्होंने बूथ स्तर के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर सत्यापन कार्य जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक सूची से वंचित न रहे, मंत्री ने बूथ पर उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की और आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए।

बूथ परिसर पर इस दौरान स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी, वार्डवासियों ने मंत्री का स्वागत किया और मतदाता सूची से जुड़ी समस्याएं साझा कीं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया।

News Reported by : Jaynendra Upadhyay, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- यूनिफॉर्म के नियम का पालन जरूरी:
    आरक्षण का विरोध संविधान का विरोध है, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच रामदास आठवले का बड़ा बयान:
    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत: