मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ने जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश :

महराजगंज जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सहयोग और समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को नवाचार पर विशेष ध्यान देने और कार्यों में सुधार के निरंतर प्रयास करने की हिदायत दी, उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया। मंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

विकास कार्यों की समीक्षा एवं दिशा निर्देश

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान, उन्होंने हर गांव और मजरे तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, इसके साथ ही उन्होंने विद्युत बिल राहत योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार का भी आदेश दिया, ताकि आमजन इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संबंध में, मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के लिए वृहद प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया और संबंधित अधिकारियों से इन शिविरों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

डॉ. मिश्रा ने सभी अधिकारियों से अपने-अपने विभागों में नवाचारों को प्रोत्साहित करने और जनपद के परिश्रमी तथा नए विचारों वाले उद्यमियों को आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यटन, कृषि और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए इन विभागों पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

मंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में जनपद की उल्लेखनीय भूमिका सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने का भी आदेश दिया।

जिलाधिकारी ने मंत्री जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया

बैठक से पूर्व जिलाधिकारी ने मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक के समापन पर जिलाधिकारी ने मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, डीएफओ निरंजन सुर्वे, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, एडीएम (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

News Reported by : Jaynendra Upadhyay, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading
    बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह:
    • October 18, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *