गोरखपुर में शर्मसार करने वाली घटना- बेटों ने मां का शव लेने से किया इनकार:

गोरखपुर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के मुताबिक, शहर के एक वृद्धाश्रम में रह रही एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, वृद्धाश्रम प्रबंधन ने जैसे ही परिजनों को घटना की सूचना दी, तो महिला के बेटों ने अपनी ही मां का शव लेने से साफ इनकार कर दिया।

वृद्धाश्रम कर्मचारियों के अनुसार, जब उन्होंने बेटों को फोन कर यह दुखद खबर दी, तो बेटे ने चौंकाने वाला जवाब देते हुए कहा घर में शादी है, अगर डेड बॉडी आ गई तो अपशकुन हो जाएगा। आप बॉडी को चार दिन डीप फ्रीजर में रखवा दीजिए, शादी खत्म होने के बाद चार दिन बाद अंतिम संस्कार करवा दूंगा।

कलयुगी बेटों की इस संवेदनहीनता के बाद वृद्धाश्रम प्रबंधन भी स्तब्ध रह गया। वहीं, दूसरी ओर, महिला के पति ने मानवीयता दिखाते हुए अपनी पत्नी के शव को खुद गांव ले जाकर घाट किनारे दफनाया। पति ने कहा कि वह अपनी पत्नी को सम्मानजनक विदाई देना चाहता है, भले ही बेटों ने अपना फर्ज न निभाया हो।

यह पूरा मामला समाज में बढ़ती संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है, जहां शादी की खुशियों के बीच एक मां की मौत को अपशकुन मानकर अनदेखा कर दिया गया।

  • Related Posts

    न्यायालय के आदेश पर बृजमनगंज पुलिस ने 118 लीटर अवैध शराब कराई नष्ट:
    • November 2, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 22 अभियोगों से संबंधित कुल 118 लीटर अवैध कच्ची एवं देशी शराब…

    Continue reading
    यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में खींचतान, कांग्रेस ने अखिलेश यादव को सौंपी सीटों की लिस्ट:
    • November 2, 2026

    UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे पर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *