संदिग्ध हालात में विधवा महिला का शव मिला, इलाके में सनसनी

ब्रेकिंग न्यूज़
संदिग्ध हालात में विधवा महिला का शव मिला, इलाके में सनसनी

जनपद महराजगंज के थाना बृजमानगंज अंतर्गत ग्राम बचगंगपुर में एक 50 वर्षीय विधवा महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान कुंती देवी पत्नी स्वर्गीय प्रकाश के रूप में हुई है। कुंती देवी अपने दो बेटों – ध्रुव और सूरज के साथ रहती थीं।

बताया जा रहा है कि वह जिस मकान में रह रही थीं, वह रामलाल और पट्टू का था।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि
“महिला की मौत संदिग्ध है। हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।”

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

फिलहाल पूरा गांव दहशत में है और लोग स्तब्ध हैं कि आखिर एक अकेली महिला की ऐसी मौत कैसे हो गई।

Related Posts

नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
  • August 23, 2026

नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

Continue reading
सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
  • August 22, 2026

उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

Continue reading

You Missed

2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा- भागा कौन?