सिद्धार्थनगर- गांधी आदर्श इंटर कॉलेज बढ़नी अवैध वसूली मामला, विधायक विनय वर्मा के गंभीर आरोप:

सिद्धार्थनगर जनपद के गाँधी आदर्श इंटर कॉलेज, बढ़नी से जुड़ी कथित अवैध धन वसूली के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले को लेकर विधायक विनय वर्मा ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विधायक विनय वर्मा का आरोप है कि गाँधी आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक अवैध धन वसूली में संलिप्त हैं, इसके साथ ही उन्होंने प्रबंधक पर दोहरी नागरिकता रखने का भी आरोप लगाया है, विधायक का कहना है कि संबंधित प्रबंधक नेपाली नागरिक है, इसके बावजूद प्रशासनिक तंत्र में उसकी पकड़ बनी हुई है, जो कई सवाल खड़े करती है।

विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि नेपाली नागरिक द्वारा 48 घंटे के भीतर कमिश्नर स्तर पर विधायक निधि की जांच करवा दी गई, जो पूरे प्रकरण को और संदिग्ध बनाता है।

इसके अलावा विधायक विनय वर्मा ने यह दावा किया है कि कॉलेज प्रबंधक से उन्हें जान का खतरा है और उन्होंने अपनी हत्या की आशंका भी जताई है, विधायक का कहना है कि इस पूरे मामले की कमिश्नर बस्ती स्तर पर भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

विधायक ने सवाल उठाया कि आखिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की छवि को बदनाम करने की कोशिश कौन कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की जानकारी दे दी है।

मामला अब प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

News Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    • February 3, 2026

    नई दिल्ली। लोकसभा में कार्यवाही के दौरान स्पीकर की ओर कागज फेंकने और सदन की मर्यादा भंग करने के मामले में छह सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।…

    Continue reading
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    • February 3, 2026

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस एनकाउंटर और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Responsible Nations Index 2026- भारत ने चीन, रूस और अमेरिका को छोड़ा पीछे:
    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं: