सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर किरण बेदी की प्रतिक्रिया, कहा– हाई कोर्ट के जजमेंट में थी बड़ी गड़बड़ी:

उन्नाव रेप केस में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के फैसले पर पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि हाई कोर्ट के फैसले में कई गंभीर गड़बड़ियां थीं।

किरण बेदी ने कहा कि सबसे बड़ी गलती यह थी कि एक निर्वाचित विधायक (इलेक्टेड एमएलए) को पब्लिक सर्वेंट नहीं माना गया, जो पूरी तरह से गलत तर्क है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक जनप्रतिनिधि को पब्लिक सर्वेंट न मानना किस आधार पर सही ठहराया जा सकता है।

पूर्व आईपीएस अधिकारी ने आगे कहा कि पीड़िता के साथ न केवल शोषण हुआ, बल्कि उसे लंबे समय तक अन्याय का सामना भी करना पड़ा। इसके बावजूद पीड़िता पूरी मजबूती के साथ डटी रही, किरण बेदी ने इस पूरे संघर्ष में पीड़िता का साथ देने वाले वॉलंटियर्स और मीडिया की भूमिका की भी सराहना की।

  • Related Posts

    न्यायालय के आदेश पर बृजमनगंज पुलिस ने 118 लीटर अवैध शराब कराई नष्ट:
    • November 2, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 22 अभियोगों से संबंधित कुल 118 लीटर अवैध कच्ची एवं देशी शराब…

    Continue reading
    यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में खींचतान, कांग्रेस ने अखिलेश यादव को सौंपी सीटों की लिस्ट:
    • November 2, 2026

    UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे पर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *