ऑपरेशन सिंदूर पर पाक राष्ट्रपति जरदारी का बड़ा कबूलनामा, जंग की थी पहले से जानकारी:

भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का एक बड़ा बयान सामने आया है, जरदारी ने पाकिस्तान में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वीकार किया कि युद्ध की स्थिति को लेकर उन्हें पहले से जानकारी थी।

अपने संबोधन में आसिफ अली जरदारी ने बताया कि उनके एक प्रतिनिधि ने आकर उनसे कहा, सर जंग शुरू हो गई है, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि उन्होंने चार दिन पहले ही यह संकेत दे दिया था कि युद्ध होने वाला है।

जरदारी के अनुसार, उनके प्रतिनिधि ने यह भी कहा कि जंग शुरू हो चुकी है और सुरक्षा कारणों से उन्हें बंकर में चलना चाहिए, इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि पाकिस्तान की सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी हालात की गंभीरता को देखते हुए अपनी जान बचाने के लिए बंकरों में शरण लेने को मजबूर हो गए थे।

यह बयान ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान की तैयारियों और अंदरूनी हालात पर कई सवाल खड़े करता है।

  • Related Posts

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    • June 22, 2026

    यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों…

    Continue reading
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: