नए साल के पहले दिन महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर 111 रुपये महंगा:

नए साल 2026 के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, यह बढ़ोतरी केवल 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर लागू की गई है, कीमतों में 111 रुपये की वृद्धि की गई है, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गई है।

इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1580.50 रुपये से बढ़कर 1691.50 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 1684 रुपये से बढ़कर 1795 रुपये हो गई है।

मुंबई में अब 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1642.50 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि पहले इसकी कीमत 1531.50 रुपये थी, इसी तरह चेन्नई में इसकी कीमत 1739.50 रुपये से बढ़ाकर 1849.50 रुपये कर दी गई है।

फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

  • Related Posts

    न्यायालय के आदेश पर बृजमनगंज पुलिस ने 118 लीटर अवैध शराब कराई नष्ट:
    • November 2, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 22 अभियोगों से संबंधित कुल 118 लीटर अवैध कच्ची एवं देशी शराब…

    Continue reading
    यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में खींचतान, कांग्रेस ने अखिलेश यादव को सौंपी सीटों की लिस्ट:
    • November 2, 2026

    UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे पर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *