बृजमनगंज | शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, सरिया लादकर बहादुरी बाजार से पंडितपुर की ओर जा रहा ट्रैक्टर (संख्या UP 56 AM 1792, महिंद्रा) अनियंत्रित होकर पलट गया।

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया

हादसे में ट्रैक्टर पर सवार मजदूर धर्मेंद्र उर्फ कोबरा (पुत्र बिल्लू), निवासी अमवा, थाना कोल्हुई, जनपद महाराजगंज की सरिया में दबने से मौत हो गई। वहीं, रवि निवासी इंद्राजोत, सिकंदर और सुरेमन निवासी जीयनजोत (तीनों थाना कोल्हुई, जनपद महाराजगंज) घायल हो गए।

हादसे में एक की मौके पर ही मौत
घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी बृजमनगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए जनपद सिद्धार्थनगर ले गए।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है, दुर्घटना के बाद सड़क पर गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाकर किनारे कर दिया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।





