बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्री के बयान से यदुवंशियों और रघुवंशियों, दोनों की भावनाएं आहत हुई हैं।
अखिलेश यादव ने यहां तक कहा कि ईशनिंदा करने वालों को उत्तर प्रदेश की पवित्र भूमि पर प्रवेश नहीं मिलना चाहिए। सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि इस बयान से यदुवंशियों और रघुवंशियों, दोनों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने आगे लिखा, अब इन्हें न ब्रज में प्रवेश मिलेगा, न अवध में।
अब न तो कोई सच्चा रघुवंशी इनका स्वागत करेगा और न ही सच्चा यदुवंशी। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर इनकी नाकाबंदी का बोर्ड लग जाना चाहिए, जिस पर लिखा हो- ईशनिंदा करने वालों का उत्तर प्रदेश की धर्मभूमि पर प्रवेश वर्जित है।
News by: Utkarsh Tiwari (Journalist)















































