लोकतंत्र दबाया जा रहा है राहुल गांधी का BJP पर आरोप:

कोच्चि में आयोजित कांग्रेस की महापंचायत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सत्ता का केंद्रीकरण कर रही है और कुछ चुनिंदा कॉर्पोरेट घरानों के हित में लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाने का प्रयास कर रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के विकेंद्रीकरण में विश्वास रखती है और लोकतंत्र को मजबूत करने के पक्ष में है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी चाहती है कि आम लोग चुप रहें, लेकिन इस सोच को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, कोई भी केरल के लोगों को चुप नहीं करा सकता।

उन्होंने अपने संबोधन में लोकतंत्र, जनभागीदारी और जनता की आवाज़ की अहमियत पर जोर दिया और कहा कि कांग्रेस इन मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

  • Related Posts

    न्यायालय के आदेश पर बृजमनगंज पुलिस ने 118 लीटर अवैध शराब कराई नष्ट:
    • November 2, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 22 अभियोगों से संबंधित कुल 118 लीटर अवैध कच्ची एवं देशी शराब…

    Continue reading
    यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में खींचतान, कांग्रेस ने अखिलेश यादव को सौंपी सीटों की लिस्ट:
    • November 2, 2026

    UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे पर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *