प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम पोस्ट बना सुर्खी, अपर्णा यादव से तलाक की बात:

लखनऊ | राजनीतिक डेस्क उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी एवं भाजपा नेत्री अपर्णा यादव से तलाक लेने का एलान किया है। प्रतीक यादव ने यह बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट के माध्यम से सार्वजनिक की।

इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि वह जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहे हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि अपर्णा यादव के कारण उनके पारिवारिक रिश्ते खराब हुए हैं और वह केवल प्रसिद्धि और प्रभावशाली बनने की इच्छा रखती हैं।

पोस्ट में प्रतीक यादव ने यह भी कहा कि इस समय उनकी मानसिक स्थिति काफी खराब है और उनकी पत्नी को इसकी कोई चिंता नहीं है, क्योंकि वह केवल अपने बारे में ही सोचती हैं। पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा कि उन्होंने इतनी बुरी महिला कभी नहीं देखी और दुर्भाग्यवश उनकी शादी उनसे हुई।

हालांकि, इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब अपर्णा यादव के भाई का बयान सामने आया। उन्होंने दावा किया कि संभव है यह सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया हो और पोस्ट वास्तविक न हो।

फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं और सभी की निगाहें दोनों पक्षों की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल:
    • May 6, 2026

    महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र बृजमनगंज अंतर्गत घोड़नामपुर चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल तीन लोग…

    Continue reading
    IPL 2026 में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर लगेगा ब्रेक, BCCI सख्त मूड में:
    • May 5, 2026

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दौरान कुछ खिलाड़ियों के अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आने से नाराज है। हार्दिक पांड्या, यशस्वी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल:
    गौरव सिंह सोगरवाल बने महराजगंज के नए जिलाधिकारी, पदभार ग्रहण कर दिए निर्देश:
    IPL 2026 विवाद, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की भागीदारी को बताया ‘बाल श्रम’, राजस्थान रॉयल्स पर FIR की लटकी तलवार:
    महाराजगंज में श्रमिक दिवस पर जागरूकता शिविर, श्रमिकों को मिले अधिकारों और योजनाओं की जानकारी:
    IPL 2026 में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर लगेगा ब्रेक, BCCI सख्त मूड में: