मौजूदा समय में आईसीसी की टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग पर नजर डालें तो भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शीर्ष स्थान पर काबिज हैं, लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अपनी नंबर वन पोजिशन बरकरार रखी है।
अभिषेक शर्मा 908 रेटिंग अंक के साथ पहले पायदान पर मौजूद हैं। वहीं, इंग्लैंड के फिल सॉल्ट 849 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
रैंकिंग में तीसरे नंबर पर भारत के तिलक वर्मा हैं, जिनके खाते में 805 रेटिंग अंक हैं। चौथे स्थान पर इंग्लैंड के जोस बटलर 770 रेटिंग के साथ मौजूद हैं, जबकि पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 763 रेटिंग के साथ पांचवें पायदान पर हैं।







