पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर ने आंबेडकर नगर को 21 रन से हराया:

बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित स्व. कमला देवी राधेश्याम मेमोरियल कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन फोर के तीसरे दिन शनिवार को कुल चार मुकाबले खेले गए।

दिन का प्रमुख मुकाबला आंबेडकर नगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम ने आठ ओवर में 35 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंबेडकर नगर की टीम सात ओवर में मात्र 14 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर ने यह मुकाबला 21 रन से जीत लिया।

दूसरे मैच में भगत सिंह नगर की टीम ने आठ ओवर में 40 रन बनाए। जवाब में शहीद स्मारक नगर की टीम पांच ओवर में 16 रन पर ऑलआउट हो गई। यह मुकाबला भगत सिंह नगर ने 24 रन से अपने नाम किया।

अन्य मुकाबलों में लोहिया नगर ने क्षत्रपति शिवाजी नगर को पराजित किया। वहीं आजाद नगर वार्ड और महात्मा गांधी नगर वार्ड के बीच खेले गए मैच में महात्मा गांधी नगर की टीम ने जीत दर्ज की।

खेल प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने विजेता टीमों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर खेल आयोजक यश जायसवाल, धर्मेंद्र चौरसिया, जितेंद्र कुमार, बबलू सिंह, झिनक, श्याम मोदनवाल सहित अन्य सहयोगी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री सम्मान, भारतीय क्रिकेट में योगदान का बड़ा सम्मान:
    • June 10, 2026

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को खेल जगत में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। रोहित…

    Continue reading
    ICC Test Rankings: शुभमन गिल बने भारत के सबसे ऊंची रैंक वाले बल्लेबाज:
    • June 10, 2026

    आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट से नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज का ताज छिन गया है। उनकी जगह इंग्लैंड के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: