हैंडशेक पर सवाल, 24 घंटे रुक जाओ…कप्तान सूर्यकुमार यादव का जवाब हुआ वायरल:

आज होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल ने खासा ध्यान खींचा। सवाल था – क्या भारतीय टीम आज के मैच में पाकिस्तानी क्रिकेटरों के साथ हाथ मिलाएगी? इस पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने सीधे “हां” या “नहीं” कहने से बचते हुए कहा—
अभी आप 24 घंटे रुक जाओ न उसके लिए… हम क्रिकेट खेलने आए हैं, अच्छा क्रिकेट खेलेंगे।

उनके इस बयान को मौजूदा हालात और मैच के महत्व से जोड़कर देखा जा रहा है। कप्तान ने साफ तौर पर संकेत दिया कि टीम का पूरा फोकस खेल पर है, न कि मैच से पहले उठ रहे विवादों पर।

गौरतलब है कि T20 वर्ल्ड कप के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला आज शाम 7 बजे कोलंबो में खेला जाना है। इस मैच को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है, वहीं कप्तान का यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • Related Posts

    रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री सम्मान, भारतीय क्रिकेट में योगदान का बड़ा सम्मान:
    • June 10, 2026

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को खेल जगत में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। रोहित…

    Continue reading
    ICC Test Rankings: शुभमन गिल बने भारत के सबसे ऊंची रैंक वाले बल्लेबाज:
    • June 10, 2026

    आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट से नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज का ताज छिन गया है। उनकी जगह इंग्लैंड के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: