अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत के 11 जेट विमान गिराए जाने का दावा किया है, इस बयान के बाद सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है।
अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, क्या DEAL ने मुंह पर SEAL लगा दी है? या तो बात साफ की जाए कि क्या हुआ था या बाहरी हस्तक्षेप के दावों को ख़ारिज किया जाए। भाजपाई राजनीति ने अब क्या संप्रभुता को भी गिरवी रख दिया है?
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि यह देश के सम्मान का मामला है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश में न खेती होगी, न कारखाने-मिलें चलेंगी और न छोटे-बड़े उद्योग चलेंगे, तो आम जनता को काम और रोजगार कहां से मिलेगा। युवक-युवतियों का भविष्य कैसे बनेगा?
यह मुद्दा अब राजनीतिक बहस का विषय बन गया है और केंद्र सरकार से स्पष्ट जवाब की मांग की जा रही है।




