सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी खुनुवा बाजार से गिरफ्तार:

सिद्धार्थनगर, 20 फरवरी 2026। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित 25,000 के इनामिया अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

थाना मोहाना में पंजीकृत मु•अ•सं• 125/2025, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र के खुनुवा बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद ताज पुत्र मोहम्मद सलीम, निवासी मधुबनी टोला जनक नगर, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सर्व… शामिल रहे।

Newe Reported by : Pulkit Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    • June 22, 2026

    यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों…

    Continue reading
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: