कमिश्नरेट लखनऊ में ट्रांसफर आदेश पर रोक? स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद भी कार्यमुक्त नहीं हुए कर्मी:

लखनऊ। दिनांक 19-12-2025 को दक्षिणी जोन, कमिश्नरेट लखनऊ में गठित स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारीगण का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से उनके सम्मुख अंकित स्थान पर किया गया है।

-आरक्षी अमित कुमार
वर्तमान नियुक्ति स्थान: थाना कृष्णा नगर, लखनऊ
स्थानांतरण: थाना निगोहां, लखनऊ

इसी प्रकार दिनांक 09-10-2025 को दक्षिणी जोन, कमिश्नरेट लखनऊ में गठित स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार—

-महिला आरक्षी नेहा देवी
वर्तमान नियुक्ति स्थान: थाना कृष्णा नगर, लखनऊ
स्थानांतरण: थाना बंथरा, लखनऊ

जारी आदेश में सर्वसम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त अधिकारी/कर्मचारीगण को नवनियुक्ति के स्थान पर तत्काल प्रस्थान कराकर अनुपालन सुनिश्चित करें तथा अनुपालन आख्या लौटती डाक से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों कर्मियों का स्थानांतरण हो चुका है, किंतु संबंधित थाना के इंस्पेक्टर Praduman Singh द्वारा किसी अज्ञात कारण से उन्हें वर्तमान स्थान पर ही रोके रखा गया है।

कमिश्नरेट लखनऊ से निवेदन है कि उक्त प्रकरण में संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

  • Related Posts

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    • September 14, 2026

    लखनऊ। आज लखनऊ विश्वविद्यालय में सैकड़ों की संख्या में सिक्योरिटी गार्डों को निकाले जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद कुलसचिव भावना मिश्रा और चीफ प्रॉक्टर प्रो.…

    Continue reading
    लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू हुआ गोमती पुस्तक महोत्सव, CM योगी ने किया उद्घाटन:
    • September 12, 2026

    लखनऊ | लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर शनिवार से किताबों और साहित्य के रंग में रंग गया। यहां गोमती पुस्तक महोत्सव का आगाज हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: