मटिहनवां खास में नए पेट्रोल पंप का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत:

बृजमनगंज क्षेत्र के मटिहनवां खास में नए पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया। श्री अख्तर हुसैन द्वारा स्थापित परवेज फ्यूलिंग स्टेशन का विधिवत उद्घाटन फरेंदा के पूर्व लोकप्रिय विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नए पेट्रोल पंप के खुलने से क्षेत्रवासियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही यह पहल स्थानीय विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। अब स्थानीय उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल के लिए दूर-दराज नहीं भटकना पड़ेगा।

उद्घाटन समारोह में प्रमुख अतिथियों के रूप में चेयरमैन बृजमनगंज श्री राकेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख बृजमनगंज श्री उदयराज यादव एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री योगेंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके अलावा मंडल अध्यक्ष बृजमनगंज श्री दिलीप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्री चंदू सिंह, श्री गुलाब चौरसिया, पूर्व प्रधान श्री बबलू सिंह, श्री गुलाब प्रसाद, श्री विनोद जायसवाल, श्रीराम गुप्ता, श्री महमूद आलम, सभासद श्री जेपी गौड़, श्री झीनक विश्वकर्मा, श्री झीनक चौधरी, श्री धर्मेंद्र चौरसिया, श्री अनुप चौरसिया, श्री राघवेंद्र जायसवाल, श्री सोमनाथ वर्मा, श्री धर्मेंद्र यादव, श्री धर्मेंद्र वर्मा, श्री सोनू खान, श्री इकबाल, अधिवक्ता इरफान खान सहित अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे। समारोह का कुशल संचालन जेपी गौड़ ने किया।

  • Related Posts

    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • September 15, 2026

    महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में नहर में एक महिला के छलांग लगाने के बाद घटनास्थल पर मौजूद कक्षा 10 के दो छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज…

    Continue reading
    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी की 50 सीटों पर उतरेगी करणी सेना, सूरज पाल सिंह अम्मू का बड़ा ऐलान:
    बृजमनगंज में ट्रेन ठहराव की मांग तेज, 15131/15132 ट्रेन के ठहराव को लेकर एकजुट हुए शिक्षक:
    डिजिटल पेमेंट पर बड़ा अपडेट! UPI के ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर लगेगा शुल्क:
    सिद्धार्थनगर में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार बाल-बाल बचे छात्र:
    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित: