उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा मित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों को बड़ी राहत देते हुए मानदेय वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है। सरकार के आदेश के अनुसार, शिक्षा मित्रों का मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 प्रतिमाह और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 9,000 से बढ़ाकर 17,000 प्रतिमाह कर दिया गया है।
यह फैसला पहले कैबिनेट मंजूरी के बाद लिया गया था, जिसके अब औपचारिक आदेश भी जारी हो चुके हैं।
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्रों को पहले के 10,000 के बजाय सीधे 18,000 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। वहीं, अंशकालिक अनुदेशकों को 9,000 के स्थान पर 17,000 प्रतिमाह दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों शिक्षा कर्मियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।






