अखिलेश यादव के समर्थन में छात्र सभा का बड़ा विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन:

लखनऊ विश्वविद्यालय: सपा मुखिया अखिलेश यादव के लिए मनगढ़ंत कहानियाँ प्रस्तुत करने वाले लोगों के ख़िलाफ़ आज समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता द्वारा आगामी 15 अप्रैल को हाल ना देने के लिए ज्ञापन दिया गया, कठोर शब्दों में कहा गया कि अगर दिया जाता है तो हम लोग क्रिया का प्रतिक्रिया के लिए बाध्य होंगे।

इसी क्रम में एक अन्य ज्ञापन में कहा गया:
लखनऊ विश्वविद्यालय को एक व्यक्ति जो यूथ अगेन्स्ट माफिया (Youth against Mafiya) नाम का Organization चलाता है, विगत 4-5 दिन पहले उसने हमारे राष्ट्रीय अध्यत श्री अखिलेश यादव जी (पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान सांसद, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी) के ऊपर बेहूदगी भरा बैनर एवं पोस्टर लगाया गया था। जिससे समाजवादी विचार एवं परिवार आहत है।

अभी पता चला है कि ये 15 अप्रैल को ए०पी० सेन हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की अनुमति मिली है। महोदय अगर ये दृश्य फिर से उत्पन्न होता है तो हम कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौपा गया

ज्ञापन में आगे कहा गया कि विश्वविद्यालय पठन-पाठन एवं वैचारिकी का स्थान है, न कि किसी पार्टी का एजेंडा चलाने का।महोदय यदि इनको हॉल की अनुमति दी गई या कार्यक्रम विश्वविद्यालय में करते हैं तो इसके जिम्मेदार आप स्वयं माने जाएंगे क्योंकि आपकी मौन सहमति है।

  • Related Posts

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    • September 14, 2026

    लखनऊ। आज लखनऊ विश्वविद्यालय में सैकड़ों की संख्या में सिक्योरिटी गार्डों को निकाले जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद कुलसचिव भावना मिश्रा और चीफ प्रॉक्टर प्रो.…

    Continue reading
    लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू हुआ गोमती पुस्तक महोत्सव, CM योगी ने किया उद्घाटन:
    • September 12, 2026

    लखनऊ | लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर शनिवार से किताबों और साहित्य के रंग में रंग गया। यहां गोमती पुस्तक महोत्सव का आगाज हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: