बिहार में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी ने ली शपथ:

बिहार: बीजेपी के सियासी सफर में आज एक सुनहरा अध्याय जुड़ गया है, बिहार की राजनीति में आज पहली बार ऐसा ऐतिहासिक पल आया, जब बीजेपी के मुख्यमंत्री ने शपथ ली।

सुबह 11 बजे पटना के लोकभवन में सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जेडीयू विधायक विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

NDA विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इससे पहले नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

महज 9 साल पहले बीजेपी में शामिल हुए सम्राट चौधरी को बेहद मुखर और आक्रामक नेता माना जाता है। 26 साल पहले विधायक चुने गए, 2024 में डिप्टी सीएम बने और 2025 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद फिर डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। अब मुख्यमंत्री के तौर पर उनके सामने पूरे बिहार का शासन चलाने के साथ पार्टी और NDA गठबंधन को एकजुट बनाए रखने की बड़ी चुनौती होगी।

वहीं बिहार की राजनीति में पहले जनसंघ और फिर बीजेपी हमेशा सक्रिय रही। बीजेपी पहले भी दो बार बड़ी पार्टी बनी, लेकिन मुख्यमंत्री हमेशा नीतीश कुमार ही बने। यह पहला मौका है जब बीजेपी के पास सीटें भी ज्यादा हैं और सम्राट चौधरी के रूप में पार्टी को अपना मुख्यमंत्री भी मिला है।

  • Related Posts

    महाराजगंज में गूंजा नारी शक्ति का दम! भाजपा का भव्य जुलूस:
    • April 17, 2026

    महाराजगंज में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक भव्य और ऐतिहासिक जुलूस निकाला, जिसने पूरे क्षेत्र में जनजागरूकता और उत्साह…

    Continue reading
    बृजमनगंज थाने में SP का अचानक निरीक्षण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप:
    • April 13, 2026

    बृजमनगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा थाना बृजमनगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेख पंजिका, शस्त्रागार, हवालात एवं परिसर की व्यवस्थाओं का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराजगंज में गूंजा नारी शक्ति का दम! भाजपा का भव्य जुलूस:
    भारतीय संविधान ने भारत को कभी ‘हिंदू राष्ट्र’ घोषित नहीं किया: सुप्रीम कोर्ट जस्टिस एन. के. सिंह:
    आईपीएल 2026: RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली के सिर सजी ऑरेंज कैप:
    अंबेडकर जयंती पर NSUI इकाई भाषा विश्वविद्यालय की पहल, मजदूरों के बच्चों को बांटी शिक्षा सामग्री:
    सिद्धार्थनगर में एसएसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिग केस का आरोपी गिरफ्तार: