बिहार में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी ने ली शपथ:

बिहार: बीजेपी के सियासी सफर में आज एक सुनहरा अध्याय जुड़ गया है, बिहार की राजनीति में आज पहली बार ऐसा ऐतिहासिक पल आया, जब बीजेपी के मुख्यमंत्री ने शपथ ली।

सुबह 11 बजे पटना के लोकभवन में सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जेडीयू विधायक विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

NDA विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इससे पहले नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

महज 9 साल पहले बीजेपी में शामिल हुए सम्राट चौधरी को बेहद मुखर और आक्रामक नेता माना जाता है। 26 साल पहले विधायक चुने गए, 2024 में डिप्टी सीएम बने और 2025 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद फिर डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। अब मुख्यमंत्री के तौर पर उनके सामने पूरे बिहार का शासन चलाने के साथ पार्टी और NDA गठबंधन को एकजुट बनाए रखने की बड़ी चुनौती होगी।

वहीं बिहार की राजनीति में पहले जनसंघ और फिर बीजेपी हमेशा सक्रिय रही। बीजेपी पहले भी दो बार बड़ी पार्टी बनी, लेकिन मुख्यमंत्री हमेशा नीतीश कुमार ही बने। यह पहला मौका है जब बीजेपी के पास सीटें भी ज्यादा हैं और सम्राट चौधरी के रूप में पार्टी को अपना मुख्यमंत्री भी मिला है।

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    52 वर्षीय कॉलेज क्लर्क ने तमंचे से की आत्महत्या, मौत से पहले लिखी भावुक आखिरी इच्छा:
    लेहरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:
    पहले नाम पूछा, फिर मारी गोली… कुलगाम में आतंकियों का दिल दहला देने वाला हमला: