लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति को सौंपा ज्ञापन:

लखनऊ: समाजवादी छात्र सभा के नेतृत्व में आज लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में छात्रों ने इस फैसले की निंदा करते हुए अपना आक्रोश जताया।

विश्वविद्यालय के गेट संख्या 1 स्थित DSW कार्यालय के बाहर छात्रों ने करीब 4 घंटे तक धरना दिया। इसके पश्चात कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सत्र 2025-26 की तुलना में सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रति सेमेस्टर शिक्षा शुल्क में बड़े स्तर पर वृद्धि की गई है। इसमें बी.ए ऑनर्स, बी.कॉम ऑनर्स, बी.ए एलएलबी, एमएससी बायोटेक और एमएससी बायोकेम जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि यह निर्णय बड़ी संख्या में छात्रों को उच्च शिक्षा से वंचित कर सकता है। उनका मानना है कि इस तरह के फैसले राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करेंगे।

छात्रों ने इस मुद्दे को ध्यान में रखते हुए दो प्रमुख मांगें रखीं—
1. सत्र 2025-26 की सेमेस्टर फीस प्रणाली को बिना किसी संशोधन के नए सत्र में भी लागू किया जाए।
2. फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमों और अनुशासनात्मक कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए।

छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि 6 दिनों के भीतर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

प्रदर्शन के आयोजक और समाजवादी छात्र सभा के इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय एक सरकारी संस्थान है, जिस पर गरीब, किसान और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों का भविष्य निर्भर करता है। उनके अनुसार फीस वृद्धि जैसा कदम इन छात्रों के भविष्य को प्रभावित करने वाला है।

इस दौरान लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव बाबू, इकाई महासचिव रजत अग्रहरि, इकाई उपाध्यक्ष शिवपूजन पांडे, इकाई प्रवक्ता सतीश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में छात्र नेता और सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नए विधायक निवास में बड़ा हादसा! 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत:
    • July 28, 2026

    लखनऊ में नए विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू…

    Continue reading
    राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बदलेगी यात्रा की तस्वीर:
    • July 13, 2026

    उत्तर प्रदेश को लखनऊ और कानपुर के बीच सफर आसान बनाने वाला बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिल गया है। सोमवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ-कानपुर नेशनल एक्सप्रेसवे (NE-6)…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    52 वर्षीय कॉलेज क्लर्क ने तमंचे से की आत्महत्या, मौत से पहले लिखी भावुक आखिरी इच्छा:
    लेहरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:
    पहले नाम पूछा, फिर मारी गोली… कुलगाम में आतंकियों का दिल दहला देने वाला हमला: