राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बदलेगी यात्रा की तस्वीर:

उत्तर प्रदेश को लखनऊ और कानपुर के बीच सफर आसान बनाने वाला बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिल गया है। सोमवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ-कानपुर नेशनल एक्सप्रेसवे (NE-6) का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

यह एक्सप्रेसवे मंगलवार सुबह 8 बजे से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। 63 किलोमीटर लंबे इस 6-लेन एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लखनऊ से कानपुर का सफर अब महज 35 से 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा, जबकि पहले इसी दूरी को तय करने में करीब 3 घंटे तक लग जाते थे।

करीब 4,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस एक्सप्रेसवे पर कारों के लिए 120 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किमी/घंटा की अधिकतम गति सीमा तय की गई है। इसका शुरुआती बिंदु लखनऊ का शहीद पथ और अंतिम बिंदु कानपुर का चकेरी है।

  • Related Posts

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    • August 23, 2026

    लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार (23 अगस्त) को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। संजय सिंह सपा मुख्यालय पहुंचे,…

    Continue reading
    तलाक, डेढ़ करोड़ की एलिमनी और पारिवारिक विवाद, लखनऊ हत्याकांड की 2 बड़ी वजहें:
    • August 21, 2026

    लखनऊ समाचार: लखनऊ हत्याकांड की पुलिस की शुरुआती जांच में वारदात के पीछे दो वजहें सामने आई हैं। पहली वजह बताई जा रही है कि बैंक मैनेजर दिव्या मिश्रा तलाक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल की त्रासदी का भयावह असर, महराजगंज में नारायणी नदी से बरामद हुए 4 शव:
    नेपाल गए थे व्यक्तिगत यात्रा पर, बाढ़ के बीच इंफोसिस CEO लक्ष गोपिसेट्टी से संपर्क नहीं:
    4 दिवसीय विदेश दौरे पर पीएम मोदी, उज़्बेकिस्तान से किर्गिज़स्तान तक अहम बैठकों का दौर:
    बृजमनगंज में रक्षाबंधन उत्सव, नगर अध्यक्ष ने बहनों से बंधवाई राखी, लिया आशीर्वाद:
    नेपाल में तबाही के बीच ट्रंप ने बढ़ाया मदद का हाथ, कहा- हर संभव सहायता देंगे: