बृजमनगंज में मां भद्र काली की भव्य शोभायात्रा, साहेब पोखरा में किया गया प्रतिमा विसर्जन :

बृजमनगंज नगर पंचायत में गुरुवार दोपहर मां भद्र काली शक्ति संगठन द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करती हुई पश्चिमी छोर स्थित साहेब पोखरा पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ मां भद्र काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

शोभायात्रा का मार्ग और आयोजन :
शोभायात्रा पंडाल से प्रारंभ होकर कोल्हुई रोड, सहजनवा बाबू रोड, गल्ला मंडी, रेलवे स्टेशन रोड और धानी रोड से होकर गुजरी और अंत में शिवाला पोखरा (साहेब पोखरा) पहुंची। पूरे मार्ग में घंटे, शंखनाद और जयघोष से नगर भक्तिमय हो गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और आकर्षण :
शोभायात्रा में कलाकारों द्वारा मनमोहक झांकियां और नृत्य प्रस्तुत किए गए। साथ चल रहे अखाड़े में लोगों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए, नगर वासियों के अलावा आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

नगर प्रशासन और स्थानीय नेतृत्व की भागीदारी :
नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित नगर के व्यवसायियों ने श्रद्धालुओं के लिए पानी और मिष्ठान की व्यवस्था की।

मुख्य अतिथियों और आयोजकों की उपस्थिति :
मां भद्र काली शक्ति संगठन के रवि वर्मा, अमित जायसवाल, राजन जायसवाल और स्थानीय जनप्रतिनिधि दिलीप चौधरी, आशीष जायसवाल, सुभाष जायसवाल, बबलू जायसवाल, आर्यन जायसवाल, लालचंद जायसवाल और आस्था जायसवाल मौजूद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था :
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार, तहसीलदार अंकित कुमार और थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ पूरे मार्ग में तैनात रहे।

  • Related Posts

    महराजगंज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, ‘eMediCare+’ मॉडल को मिला प्रथम स्थान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • November 3, 2026

    महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए अविष्कार फाउंडेशन की राज्य स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों…

    Continue reading
    पेट्रोल के विकल्प की ओर बड़ा कदम! E85 और E100 फ्यूल वाली गाड़ियों को मिली मंजूरी:
    • October 27, 2026

    केंद्र सरकार ने 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों के लिए रास्ता साफ कर दिया है। सरकार ने Central Motor Vehicles Rules, 1989 में संशोधन करते हुए E85 और E100…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *