बृजमनगंज निवासी मजदूर की घर वापसी से पहले ही ट्रेन में मौत:

बृजमनगंज, महाराजगंज।
बृजमनगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा सौराहा टोला पिपरहना निवासी पंचम पुत्र बाबूलाल (उम्र 51 वर्ष) की मुंबई से घर लौटते समय ट्रेन में मौत हो गई, इस घटना की सूचना जीआरपी झांसी के रवीन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा मृतक के परिजनों को दी गई।

मृतक के छोटे भाई अशोक कनोजिया के अनुसार, पंचम मुंबई में मजदूरी का कार्य करते थे और परसों गाड़ी संख्या 22538 मुंबई–गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे, यात्रा के दौरान वे जनरल कोच में सवार थे। झांसी पहुंचने पर जीआरपी पुलिस को वे अचेत अवस्था में मिले, जहां जांच के बाद उनकी मृत्यु की पुष्टि हुई।

जीआरपी पुलिस झांसी द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, सूचना मिलने के बाद परिजन बृजमनगंज से झांसी रवाना हो गए हैं। देर रात तक शव के पिपरहना पहुंचने की संभावना है।

मृतक पंचम अपने पीछे दो छोटे पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

  • Related Posts

    न्यायालय के आदेश पर बृजमनगंज पुलिस ने 118 लीटर अवैध शराब कराई नष्ट:
    • November 2, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 22 अभियोगों से संबंधित कुल 118 लीटर अवैध कच्ची एवं देशी शराब…

    Continue reading
    यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में खींचतान, कांग्रेस ने अखिलेश यादव को सौंपी सीटों की लिस्ट:
    • November 2, 2026

    UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे पर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *