कोल्हुई में बस में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा:

महराजगंज | संवाददाता महराजगंज जिले के उपनगर कोल्हुई में देर रात भारत पेट्रोल पंप के ठीक बगल में खड़ी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

यह घटना रात करीब 11 बजे के बाद की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आई बस पूर्व प्रधान दीनदयाल सिंह के पुत्र प्रमोद सिंह की बताई जा रही है। बस में आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल पंप और पास स्थित ढाबे के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

घटना की कुछ तस्वीरें

बस मालिक और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी, इस घटना में बस को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग लगने की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग नौतनवा को दी गई थी, लेकिन दमकल की गाड़ी करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने इसे अग्निशमन विभाग की घोर लापरवाही करार दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पेट्रोल पंप नजदीक होने के कारण बड़ा विस्फोट हो सकता था, जिससे भारी जान-माल का नुकसान संभव था। हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची। खबर लिखे जाने तक इस मामले में स्थानीय थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग दमकल विभाग व पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

News Reported by : Akash Kumar Agrahari, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    • June 22, 2026

    यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून की देरी के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों…

    Continue reading
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    • June 19, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: