प्राथमिक विद्यालय बंदी के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन :

प्राथमिक विद्यालय बंदी के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन :
ग्रामीणों और बच्चों के साथ सतभरिया गांव में धरना, स्कूल बचाने की उठी मांग :

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के फैसले के खिलाफ सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने महराजगंज जिले के सदर ब्लॉक अंतर्गत सतभरिया गांव में जोरदार प्रदर्शन किया, इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हुए।

धरने का आयोजन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर किया गया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा के अधिकार और बच्चों के भविष्य को लेकर गहरी चिंता जताई गई, मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य पशुपतिनाथ गुप्त और जिलाध्यक्ष रामकुमार पटेल ने नेतृत्व किया, इनके साथ मुकेश राज गुप्ता, श्रीकृष्ण कसौधन, दामोदर गोयल, राधेश्याम यादव और बद्री विशाल गुप्ता भी मौजूद रहे।

धरना स्थल पर श्रवण कुमार वर्मा, धर्मेंद्र पटेल, विनोद मद्धेशिया और कैलाश रसिया समेत अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण भी पहुंचे, उपस्थित जनसमूह ने सरकार के निर्णय को गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों की शिक्षा के अधिकार पर कुठाराघात बताया।

प्रदर्शन के दौरान छोटे बच्चों के हाथों में “हमारा स्कूल वापस दो”, “हमें पढ़ने दो” जैसे भावनात्मक संदेश लिखे पोस्टर थे, जिनकी मासूम अपील ने सभी की संवेदनाओं को झकझोर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में सरकारी विद्यालय ही शिक्षा का एकमात्र सहारा हैं और इन्हें बंद करना बच्चों के भविष्य से क्रूर मज़ाक है।

आप कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को जिला से राज्य स्तर तक व्यापक रूप दिया जाएगा, ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि वे अपने बच्चों का भविष्य यूं बर्बाद नहीं होने देंगे।

  • Related Posts

    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading
    अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, महराजगंज की पांचों सीटों पर जीत का मिला लक्ष्य:
    • September 13, 2026

    सिसवा/निचलौल (महराजगंज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर महराजगंज जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम: