“सबसे असफल मुख्यमंत्री” कहकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला:

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश में बिजली संकट को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता भाजपा को “अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी!”

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि शुक्र है उत्तर प्रदेश के “असफल मुख्यमंत्री” ने यह नहीं कहा कि इस “महा विद्युत आपदा” के पीछे दिल्ली से भेजे गए किसी दूत की साजिश है। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठकों में बिजली मंत्री शामिल होते हैं या उन्हें बुलाया ही नहीं जाता।

उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि यदि बिजली मंत्री बैठकों में आते हैं तो मुख्यमंत्री को उनके “कंधे पर हाथ रखकर” एक तस्वीर साझा करनी चाहिए, ताकि जनता को उनकी “आपसी गर्मी” से ही कुछ राहत मिल सके, क्योंकि दोनों को कभी एकांत में साथ नहीं देखा गया।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में बिजली सब-स्टेशनों पर पीएसी तैनात करनी पड़ रही है और विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ पत्र लिखकर जनता के आक्रोश से बचने का “कायराना प्रयास” कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने अपने बयान के अंत में कहा कि “भाजपा में अब करेंट नहीं रहा।”

  • Related Posts

    पहली ही बारिश में ढही लाखों की बाउंड्री वॉल, धानी बाजार के सुंदरीकरण पर उठे बड़े सवाल:
    • July 11, 2026

    महराजगंज: धानी बाजार | महराजगंज जनपद के धानी बाजार क्षेत्र से विकास कार्यों में गंभीर लापरवाही और निर्माण की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है।…

    Continue reading
    ईरान को ट्रंप की सीधी धमकी, कहा हमला हुआ तो अमेरिका देगा विनाशकारी जवाब:
    • July 11, 2026

    अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी सैन्य चेतावनी देते हुए दावा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहली ही बारिश में ढही लाखों की बाउंड्री वॉल, धानी बाजार के सुंदरीकरण पर उठे बड़े सवाल:
    ईरान को ट्रंप की सीधी धमकी, कहा हमला हुआ तो अमेरिका देगा विनाशकारी जवाब:
    ‘श्री रामभूमि’ में अशोक सिंघल बनेंगे अनुपम खेर, फर्स्ट लुक आया सामने:
    अब सस्ते मिल सकते हैं Smartphone और Laptop, सरकार ने हटाई बेसिक कस्टम ड्यूटी:
    बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था उजागर, सीएमओ ने लगाई फटकार: