गोरखपुर मंडल में पांचवां स्थान पाकर अंकित यादव ने क्षेत्र का नाम किया रोशन:

बृजमनगंज/महराजगंज | एम.एस. पब्लिक स्कूल सहजनवा बाबू, महराजगंज के मेधावी छात्र अंकित यादव ने गोरखपुर मंडल में पांचवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

खड़खोड़ा, जनपद महराजगंज निवासी अंकित यादव (पुत्र बीरबल) ने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मंडल में पांचवां स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, लगन, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा माता-पिता के आशीर्वाद को दिया जा रहा है।

अंकित की इस सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्रबंधक बृजभान यादव, प्रधानाचार्य राम प्रसाद एवं शिक्षक सूरज चौहान ने माल्यार्पण कर तथा मिष्ठान खिलाकर छात्र का सम्मान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और अंकित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि अंकित की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

  • Related Posts

    बृजमनगंज को मिला नया थानाध्यक्ष, कानून व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस:
    • May 25, 2026

    नये थानेदार ने संभाली बृजमनगंज थाने की कमान, कानून का राज और भयमुक्त समाज बनाने का दिलाया भरोसा। बृजमनगंज, महराजगंज | आज नवागत थानाप्रभारी मदन मोहन मिश्र ने बृजमनगंज थाना…

    Continue reading
    यूपी में गांवों को 18 घंटे और शहरों को 24 घंटे बिजली देने की तैयारी तेज:
    • May 24, 2026

    उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली कटौती के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज को मिला नया थानाध्यक्ष, कानून व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस:
    प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम योगी, तेरहवीं में दिखा भावुक माहौल:
    यूपी में गांवों को 18 घंटे और शहरों को 24 घंटे बिजली देने की तैयारी तेज:
    ईरान को लेकर अमेरिका का सख्त रुख बरकरार, ट्रंप ने दिए बड़े संकेत:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम को लेकर सैकड़ों छात्रों का विरोध प्रदर्शन: